???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
बस्ती। रविवार को शैक्षणिक विकास और विद्यार्थियों में ज्ञान-वृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय समूह सहायता ट्रस्ट द्वारा सल्टौआ विकास खंड के उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, एकडेंगवा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने की।


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 1150 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने इतिहास, भूगोल, विज्ञान, समसामयिक घटनाओं और सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
कक्षा 6–8 श्रेणी
- प्रथम: सात्विक पाण्डेय
- द्वितीय: अभिषेक मिश्र
- तृतीय: श्रेया मिश्रा
कक्षा 9–12 श्रेणी
- प्रथम: राहुल वर्मा
- द्वितीय: मोहम्मद सैफ
- तृतीय: अंकित कुमार
सभी विद्यार्थियों में स्कूली बैग भी वितरित किए गए।
प्रमुख अतिथियों के संबोधन
टमुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ ग्रामीण छात्रों को विशेष अवसर प्रदान करती हैं, जो आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती हैं
विशिष्ट अतिथि विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्रों को ऐसे आयोजनों में अवश्य भाग लेना चाहिए, क्योंकि इससे ज्ञान के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
डॉ. अजय चौधरी, पूर्व प्रधानाचार्य व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शोभा प्रसाद चौहान तथा एकेडमी के प्रबंधक गंगाराम चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन विजय प्रकाश चौधरी ने किया। पुरस्कार प्राप्त करते समय छात्रों के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में अतुल चौधरी, रमेश चंद्र, शिवचंद्र पासवान, विनोद मौर्या, कुलदीप, सूरज गौतम, तेजेंद्र निषाद सहित अनेक अभिभावक, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
