
बस्ती। कांग्रेस पार्टी आगामी 28 अप्रैल को पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में एक भव्य संविधान बचाओ रैली का आयोजन करने जा रही है। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी कर रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बसंत चौधरी ने जानकारी दी कि इस रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश सचिव सत्य नारायण पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक और हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तहसील, ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। संयोजक मंडल में केशव चंद्र यादव, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, अनूप पांडेय, जयकरण वर्मा, वीरेंद्र प्रताप नारायण पांडेय और ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू को शामिल किया गया है।
जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे दमखम के साथ जुटे हुए हैं।