•बैंड-बाजे, झांकियों और फूल वर्षा के साथ श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब।
हरिद्वार से अरविंद गोयल की रिपोर्ट।
हरिद्वार (उत्तराखंड)। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हरिद्वार में गुरुवार को गंगा सप्तमी के अवसर पर मां गंगा जन्मोत्सव संघ द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हनुमान घाट स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा श्रवणनाथ बाजार, बड़ी सब्जी मंडी चौक, अपर रोड, पोस्ट ऑफिस, भोला गिरी रोड, छोटी सब्जी मंडी, विष्णु घाट, राम घाट, मोती बाजार, बड़ा बाजार, नाई सोता और जहान्वी मार्केट होते हुए निकली। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
यात्रा में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, आकर्षक झांकियां और सीन-सिनरी प्रमुख आकर्षण रहे। शहर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह मां गंगा की आरती उतारकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरित किया। कई स्थानों पर ठंडे पानी और शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों में भी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में विक्की आडवाणी, दीपक आडवाणी, लव आडवाणी, पार्षद हिमांशु गुप्ता, नितिन गुप्ता, आकाश बंसल, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, अजय सैनी प्रकाश लोक लस्सी वाले, अजय वर्मा, प्रकाश रत्न, दर्पण चढ्ढा, सुयश अग्रवाल, अनिल कुमार जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
