
रिपोर्ट : अभिनव अग्रवाल।
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नजीबाबाद के पदाधिकारियों ने नगर के समस्त व्यापारियों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में संगठन द्वारा आहूत बाजार बंद का पूर्णतः समर्थन किया।




आज शुक्रवार को मंडल के पदाधिकारियों ने नगर के व्यापारियों से आतंकी हमले के विरुद्ध एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की थी। नगर के समस्त व्यापारियों ने इस आह्वान का समर्थन करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिससे पूरा बाजार शांतिपूर्ण रूप से बंद रहा।
नगर अध्यक्ष एवं प्रांतीय मंत्री शिवकुमार माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष नजर खां, युवा जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, रुचिर अग्रवाल, ऋषभ कुमार, रजत अग्रवाल, विशाल नामदेव, शुभम अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, सार्थक, देवेंद्र प्रजापति, शहजाद, निसार अहमद, राजीव, सलीम, प्रदीप पाल, वसीम, अंकित, रोहित, नूरुल, शरीफ, हामिद खां, राहुल जैन आदि सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से आभार जताते हुए कहा कि व्यापारियों की यह एकजुटता आतंकवाद के खिलाफ एक सशक्त संदेश है।