
बस्ती। सदर विकासखंड के महसो ग्राम पंचयात में स्थित विजय प्रताप इंटर कॉलेज में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। स्कूल परिसर में सुबह योग प्रशिक्षक हरिकेश प्रजापति के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन किया गया। पूर्व विधायक रवि सोनकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, महसो मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया।
योग का प्रारंभ ‘ऊँ’ के उच्चारण एवं गायत्री मंत्र से किया गया। योग प्रशिक्षक हरिकेश प्रजापति ने विभिन्न आसन एवं प्राणायाम यथा कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, सेतुबंध, सर्वांगासन, मत्स्यासन, पवनमुक्तासन, वज्रासन, भुजंगासन एवं शवासन आदि का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राम भरत गोस्वामी, राजकुमार निषाद, गोकुल प्रसाद, चंद्रशेखर त्रिपाठी, मंडल महामंत्री शशि भूषण पांडे, प्रमोद गिरी, शिव कुमार मिश्रा, उमेश सिंह, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, स्कंद शुक्ला, मिथिलेश पांडे, विकास गौड़,रामेश्वर सिंह, रवि श्रीवास्तव,रिंकू सोनकर, राजेंद्र निषाद अखिलेश गुप्ता दुर्गेश सिंह सहित तमाम लोग
मौजूद रहे।