बस्ती। नगर पंचायत गायघाट (विधानसभा महादेव) के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी ‘पिंटू’ भी मौजूद रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उन्होंने नगर पंचायत के गठन और विकास को इस प्रगति का हिस्सा बताया और कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि आज सरकारी नौकरी के लिए सिफारिश या जुगाड़ की आवश्यकता नहीं है। अब काबिलियत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बस्ती जिले के विकास और जनसेवा के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, सुनील कुमार, अरविंद पाल, ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, ब्रह्मदेव यादव, देव दिलीप पांडे, अभिषेक कुमार, अमित चौबे, बिंदमानी, राजकुमार शुक्ला, आनंद मोदनवाल, विजय शंकर मिश्रा, परमात्मा नंद आजाद, सदानंद त्रिपाठी, सुरेश विष्णु शुक्ला, सुगन कनौजिया, तिवारी सुरेश अग्रहरि, नितिन अग्रहरि, मनोज यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
