
संत कबीर नगर। विकास भवन सभागार में बुधवार को भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला मंत्री शक्ति विकास उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला मंत्री उपाध्याय ने कहा कि हमें अपने संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेगड़ी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रीय भावना को सर्वोपरि रखते हुए मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष करना होगा।
उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में संगठन की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों ने संघ की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग लिपिक संघ के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उदय राज यादव, जसवीर, संजू गौड़, करामात, अखिलेश, दिलीप कुमार, रविंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप, विजेंद्र यादव, रामानुज, भीम शंकर, राम,शहाबुद्दीन, गणेश कुमार, मिठाई लाल, संतोष कुमार समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।