के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। उदया इंटरनेशनल स्कूल, भुजैनी, संत कबीर नगर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय परिवार ने खेलों के महत्व को पुनः स्मरण करते हुए बच्चों को उत्कृष्ट खेल भावना का संदेश दिया।



कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए विद्यालय के निदेशक श्री उदय राज तिवारी एवं प्रबंधक श्री अंकित राज तिवारी ने प्रधानाचार्य वह विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
अपने विशेष संदेश में कहा कि – “खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक अनुशासन और टीम भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों से बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए और खेल के माध्यम से अपने भविष्य को संवारना चाहिए।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है और खेल इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस आयोजन में समन्वयक श्रीमती पुष्पांजलि सिंह, खेल संयोजक श्री प्रिंस मिश्र तथा सह-संयोजक कुमारी रेहाना जी की सक्रिय भूमिका रही।
खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, फुटबॉल, रिले रेस, वॉलीबॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय परिसर उत्साह और खेल भावना से गूंज उठा। विजेताओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को खेल भावना बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
