पूजन, हवन और भजन कार्यक्रम के साथ विप्र समाज का हुआ सम्मान।
के.के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के करमा कला स्थित आवास/कार्यालय में ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, भगवान परशुराम के गुणगान और विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई। इस दौरान विप्र समाज, बाल बटुक एवं संतजनों की उपस्थिति में लोकमंगल की कामना की गई।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम जी त्याग, तप और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं, जिनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित विप्रजनों, संत समाज एवं बाल बटुकों को भोजन कराते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेहदावल के सुप्रसिद्ध भजन गायक बहादुर वर्मा ने भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में सुभाष पाण्डेय, राममिलन दुबे, बृजेश त्रिपाठी, हैप्पी राय, भूपेन्द्र त्रिपाठी, महेन्द्रनाथ राय, राजू राय, अशोक राय, ओमकार दूबे, राजन ठाकुराई, राजू पाण्डेय, दीपक शुक्ल, गंगाराम निषाद, बृजनंदन पाठक, राहुल शुक्ल, दिवाकर मिश्र, राधेश्याम चौरसिया, रवि वत्स, हरीश राय, अवधेश ठाकुर, बसावन मौर्य, रिकू चौबे, रामसुभग दूबे, ईश्वर चंद, सुरेन्द्र निषाद, बसंत तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भगवान परशुराम के अनुयायी उपस्थित रहे।
