— के.के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। खलीलाबाद के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी का जन्मदिन आज भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर जनपद संतकबीरनगर की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष नीतु सिंह, मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश सिंह चौहान, खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी के प्रतिनिधि उमेश चंद्र तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक के दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और बधाइयाँ देकर जन्मदिन समारोह को यादगार बना दिया।
