
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। प्राचार्य, माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय, खलीलाबाद प्रो0 आशाराम प्राचार्य ने बताया है कि उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वर्तमान मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय, खलीलाबाद संत कबीर नगर में “महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि जागरूकता शिविर में छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बित बनाने पर विशेष चर्चा की गयी और कहा गया कि नारी ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का आधार है, इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए सरकार लगातार योजनाएं चला रहीं है और महिलाएं समाज व राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रहीं हैं।
महाविद्यालय के प्रचार्य ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है तथा महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु विशेष प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है।
महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ० प्रीति सिंह ने महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपना विशेष व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ0 संतोष कुमार चंद, श्रवण कुमार कुशवाहा, श्रीमती नीलम श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय की छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।