
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विजयदशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दशहरा का पर्व साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और यह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
उन्होंने कहा कि दशहरा का त्योहार अनीति पर नीति की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें जीवन में सदाचार अपनाने और बुराई का त्याग करने की प्रेरणा देता है।मौर्य ने कहा कि यह पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को सशक्त बनाता है और हमें आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है।
उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन मूल्यों को भी दशहरा से जोड़ते हुए कहा कि यह पर्व उन आदर्शों की स्मृति दिलाता है जो सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।उपमुख्यमंत्री ने मंगलकामना व्यक्त की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सम्पन्नता लेकर आए।