के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। शक्ति स्वरूपा जगत जननी मां दुर्गा जी नवरात्र के उपलक्ष में विजयदशमी के शुभ अवसर पर नारी शक्ति की प्रतीक भाजपा नेत्री डॉ सोनी सिंह ने क्षेत्रवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि नवरात्र पर्व हम सभी को अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक यह महापर्व… विजयदशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
यह पावन पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। हमें सिखाता है कि सत्य और न्याय की राह भले ही कठिन हो, पर अंत में जीत हमेशा सत्य की होती है।
आज जब हम रावण दहन करते हैं, तो हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने भीतर के अज्ञान, अहंकार और लोभ रूपी रावण का भी दहन करेंगे। हमें नारी शक्ति का सम्मान करना है, समाज में समरसता लानी है और एक सशक्त, समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान देना है।
डॉ. सोनी सिंह ने विजयदशमी के शुभ अवसर पर जनपद के सम्मानित जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आप सभी का जीवन मंगलमय हो।
