???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
👉 बिल अनियमितता, लाइन कटौती और मीटर व्यवस्था में बदलाव की उठाई मांग।
बस्ती। जिले में स्मार्ट और प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं व व्यापारियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी को लेकर गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और व्यापारियों ने विद्युत वितरण खंड प्रथम एवं द्वितीय के अधिशासी अभियंता को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटर से संबंधित बिलों में अनियमितता, सिक्योरिटी एडजस्टमेंट तथा अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
व्यापार मंडल ने कहा कि सरकार द्वारा स्मार्ट और प्रीपेड मीटर पर रोक के आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, अब तक जारी बिलों को सही तरीके से संशोधित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं और व्यापारियों का उत्पीड़न न हो।
ज्ञापन में यह भी मांग उठाई गई कि जहां-जहां स्मार्ट और प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं, वहां की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। साथ ही इन मीटरों को पोस्टपेड व्यवस्था में परिवर्तित किया जाए।जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रीपेड मीटर व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए, क्योंकि उपभोक्ता गलत बिलिंग से परेशान हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना के बिजली लाइन काट दी जाती है, जिससे लोगों को भारी असुविधा होती है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो व्यापारी और नागरिक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। साथ ही, स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाए जाने की मांग भी की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सौरभ श्रीवास्तव, इरफान खान, सोनू, शुभम गुप्ता, अभिषेक वर्मा, फरोज रवान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और नागरिक उपस्थित रहे।
