
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को भाजपा जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कहा कि सभी को दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जन्मदिन से दो अक्टूबर गांधी जयंती को पार्टी ने सेवा पखवाड़ा के तहत मनाया। जिले के पदाधिकारीगण ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से रूबरू कराया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधी के नेतृत्व में पूरे देश ने आजादी का आंदोलन लड़ा है। जबकि शास्त्री ने जय जवान,जय किसान का नारा देकर लोगों को आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम मे मडया मे बयापक स्वच्छता अभियान चला कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर जिला महामंत्री गणेश पांडेय कौशलेंद्र सिंह विनोद पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र किरण प्रजापति, अमर राय आदित्य यादव, संतविदर पाल हैप्पी राय, सचिन राय, अरूण सिंह, संजय सिंह, सुनीता अग्रहरी, अर्जुन चौधरी, आदि मौजूद थे।