
Oplus_16908288
बस्ती। बस्ती सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिरौता गांव के रजनीश पाण्डेय पुत्र अश्वनी पांडेय ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर एक नई उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन एन.टी.पी.सी में इंजीनियर के पद पर हुआ है।
रजनीश पाण्डेय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शहर के सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी गुवाहाटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक व एमटेक की पढ़ाई पूरी की।शिक्षा के दौरान उन्होंने कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की सबसे कठिन परीक्षा GATE-2024 को क्रैक किया, जिसके परिणामस्वरूप यह उपलब्धि उनके हाथ लगी।
उनकी सफलता से पारिवार के बड़े पिता कौशल पाण्डेय (धर्म शिक्षक -भा० से०), बड़े भाई अवनीश पांडेय (कैप्टन -इंडियन आर्मी) व रिश्तेदारों के साथ – साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
स्थानीय बुद्धिजीवियों और युवाओं ने भी रजनीश पाण्डेय को बधाई दी तथा उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।