
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) स्टेशन पर किए जाने वाले इंजीनियरिंग कार्यों के कारण कई ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
निरस्तीकरण:
इंजीनियरिंग कार्यों के चलते निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि में रद्द रहेगा—
- 05073 क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू)–लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी 02 दिसम्बर, 2025 से 06 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।
- 05074 लालकुआं–क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू) साप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 नवम्बर, 2025 से 03 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।
- 05559 रक्सौल–उधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 नवम्बर, 2025 से 03 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।
- 05560 उधना–रक्सौल साप्ताहिक विशेष गाड़ी 30 नवम्बर, 2025 से 04 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।
- 09043 बांद्रा टर्मिनस–बढ़नी साप्ताहिक विशेष गाड़ी 30 नवम्बर, 2025 से 04 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।
- 09044 बढ़नी–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी 01 दिसम्बर, 2025 से 05 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।
- 07075 हैदराबाद–गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 नवम्बर, 2025 से 02 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन:
कुछ ट्रेनों को झांसी स्टेशन के कार्यों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा—
- 09466 दरभंगा–अहमदाबाद विशेष गाड़ी को कानपुर सेंट्रल–इटावा–ग्वालियर–गुना मार्ग से चलाया जाएगा।
- 09465 अहमदाबाद–दरभंगा विशेष गाड़ी गुना–ग्वालियर–इटावा–कानपुर सेंट्रल मार्ग से चलेगी।
- 11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस ग्वालियर–इटावा–कानपुर सेंट्रल मार्ग से संचालित होगी।
- 11124 बरौनी–ग्वालियर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल–इटावा–ग्वालियर मार्ग से चलेगी।
- 04137 ग्वालियर–बरौनी विशेष गाड़ी ग्वालियर–इटावा–गोविन्दपुरी मार्ग से चलेगी।
- 04138 बरौनी–ग्वालियर विशेष गाड़ी गोविन्दपुरी–इटावा–ग्वालियर मार्ग से चलेगी।
- 06529 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (बेंगलुरु)–गोमतीनगर विशेष गाड़ी को गोविन्दपुरी–भीमसेन–ओहान–सतना–इटारसी मार्ग से संचालित किया जाएगा।
- 06530 गोमतीनगर–सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (बेंगलुरु) विशेष गाड़ी इटारसी–सतना–ओहान–भीमसेन–गोविन्दपुरी मार्ग से चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।