मथुरा। विश्व हिंदू परिषद के बृज प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल (स्वीटी सुपारी) के पूज्य पिताश्री गोवर्धन दास अग्रवाल के बुधवार रात्रि निधन के बाद शुक्रवार को मसानी दिल्ली बायपास रोड स्थित परिणय स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में शहर की प्रमुख संस्थाओं श्री रामलीला सभा मथुरा, श्री राम जन्म महोत्सव समिति, श्री वामन भगवान महोत्सव समिति (रजि.), भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति, बाल रामलीला कमेटी, ब्रज चिकित्सा संस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मोक्ष धाम आकाशवाणी संचालन समिति, ध्रुव घाट संचालन समिति, विकलांग सहायता संस्थान समिति, धर्म सेवा संघ के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, प्रणत पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं समाजसेवी मनोज शर्मा, रामगोपाल शर्मा, योगेश द्विवेदी, राजेंद्र बंसल, मनु ऋषि त्रिवेदी, श्याम शर्मा, अर्जुन पंडित, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, मूलचंद गर्ग, आशीष शर्मा, योगेंद्र चतुर्वेदी, शशि भानु गर्ग, योगेश आवा, अनिल अग्रवाल, यतेंद्र मुकद्दम, डॉ अशोक अग्रवाल, रवि अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
सभा में वक्ताओं ने दिवंगत गोवर्धन दास अग्रवाल जी के सादगीपूर्ण जीवन, धार्मिक आस्था एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
