
रिपोर्ट – के. के. मिश्रा, संवाददाता
संत कबीर नगर। दीपोत्सव के महापर्व पर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी ने जनपदवासियों एवं 313 विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र के निवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक ने कहा कि दीपों का यह पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने मां महालक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
अंकुर राज तिवारी ने कहा, “दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का प्रतीक है। यह त्योहार हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और नई उमंग लेकर आता है।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर पटाखों का कम उपयोग करें और पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त बनाए रखें। यह त्योहार आपसी प्रेम, एकता और खुशियां बांटने का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि परिवार एवं प्रियजनों के साथ मिलकर हर्षोल्लास से पर्व मनाएं और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश दें।