के.के. मिश्रा, जर्नलिस्ट
संत कबीर नगर। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह (18 से 25 दिसंबर 2025) के उपलक्ष्य में हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एचआरपीजी कॉलेज) में भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में किया गया। आयोजन के लिए राजकीय महाविद्यालय, खलीलाबाद के प्राचार्य प्रो. आशाराम को जनपदीय नोडल अधिकारी तथा असिस्टेंट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) डॉ. रोहित कुमार राय को जनपदीय संयोजक नियुक्त किया गया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय संयोजक डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. फक्रे आलम, राजकीय महाविद्यालय खलीलाबाद के डॉ. संतोष चंद, डॉ. प्रीति सिंह, सरवन कुमार कुशवाहा तथा राजकीय महाविद्यालय बराखाल के डॉ. देवीदत्त मौर्य सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार है
भाषण प्रतियोगिता में
- प्रथम स्थान – अंशिका मिश्रा (राजकीय महाविद्यालय, खलीलाबाद)
- द्वितीय स्थान – विजय यादव (राजकीय महाविद्यालय, बराखाल)
- तृतीय स्थान – आर्यन जायसवाल (एचआरपीजी कॉलेज)
काव्य पाठ प्रतियोगिता में
- प्रथम स्थान – राज किशोर दूबे (एचआरपीजी कॉलेज)
- द्वितीय स्थान – रोशनी (राजकीय महाविद्यालय, खलीलाबाद)
- तृतीय स्थान – गुरु प्रसाद (राजकीय महाविद्यालय, बराखाल)
प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को ₹10,000, द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं को ₹5,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को ₹2,500 की नगद धनराशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। सभी विजेताओं को 25 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों, राष्ट्रभक्ति एवं साहित्यिक योगदान को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
