बस्ती। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर में प्रथम क्षेत्रीय आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में बस्ती व आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों भाजपा कार्यकर्ता बस्ती टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और गोरखपुर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग एक कुंटल वजनी फूलों की माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। पूरे वातावरण में पार्टी के समर्थन में नारे गूंजते रहे, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, प्रेम सागर तिवारी , अमित वर्मा, अरविंद पाल, अंकुर वर्मा,देवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, विनोद सिंह, जटाशंकर शुक्ला, पुष्कर, अजीत सिंह, दुष्यंत सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनिल दुबे, उमाशंकर पटवा, के.के. दुबे, भानु प्रताप सिंह, विनोद चौधरी, पिंटू तिवारी, भानु मिश्रा, देवेंद्र पाल, सच्चिदानंद पांडे, प्रमोद पांडे सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
