•मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर बीएलओ से हुई चर्चा।
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। बीते दिवस प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने भाजपा शक्ति केंद्र मगहर के बूथ पर दौरा किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति और प्रभावी बनाने के लिए कार्यों की समीक्षा की। सुभाष यदुवंश ने मगहर शक्ति केंद्र के रसूल पुर बूथ संख्या 432 पहुंच कर और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस दौरान फिर अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें मतदाता सूची के शुद्धिकरण बचे हुए मतदाताओं के पंजीकरण और बूथ स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर बात की गई।
सुभाष यदुवंश ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने एस आई आर अभियान के को सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं बल्कि जन भागीदारी से लोकतंत्र को सशक्त बनाने एक महत्वपूर्ण अभियान बताया। उन्होंने सभी से पूर्ण सहयोग देकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष भगवान दास यादव, जिला उपाध्यक्ष आदित्य यादव, ज्ञानेंद्र मिश्र, मनोज पांडेय,धनंजय पांडेय, दुर्गा पाडेय, अतरेश श्रीवास्तव, अरूण गुप्ता, संदीप, बंधू चौहान, शिवकुमार मीडिया प्रभारी ब्रहमानंद पांडेय बूथ अध्यक्ष अजय सिंह, बीएलओ 2 रमेश लोग उपस्थित रहे।
