बस्ती। बाइक से अपने भाई के साथ बाजार जा रहे युवक की रोक कर पिटाई कर दी गई। घटना मुंडेरवा के कुसम्हा चौराहा के पास हुई। पुलिस ने पीड़ित सुनील कुमार निवासी हथिरजा थाना मुंडेरवा की तहरीर पर करन, धमंडी व विवेक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया कि वह बाजार जा रहा था तो चारों आरोपितों ने एक राय होकर उसके ऊपर हमला कर दिया।
इस घटना में उसका बाया हाथ टूट गया। एसओ प्रदीप सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष में चार महीने पहले भी विवाद हुआ था, जिसके प्रतिशोध में यह घटना हुई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
