महराजगंज। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में रविवार को रिक्रूट पुरुष आरक्षियों की प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत भव्य पासिंग आउट (दीक्षांत) परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 396 रिक्रूट आरक्षियों ने शपथ ग्रहण कर विधिवत पुलिस सेवा में प्रवेश किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा रहे, जिनका स्वागत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और जवानों के टर्न-आउट, अनुशासन, कदमताल और समन्वय का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट्स के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम बताया। उत्कृष्ट रिक्रूट्स को किया गया।
सम्मानित दीक्षांत समारोह में विभिन्न आंतरिक एवं बाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया। अंतः विषय में प्रथम: रजनीश पाण्डेय बाह्य विषय में प्रथम: विपिन पाण्डेय सर्वांग सर्वोत्तम: रजनीश पाण्डेय (1247/1500 अंक) इसके अलावा शारीरिक प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, भीड़ नियंत्रण, यातायात, योगासन एवं विशेष अभियानों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को भी पुरस्कृत किया गया।
परेड कमांडर प्रथम परेड कमांडर – विशाल सिंह द्वितीय परेड कमांडर – विपिन पाण्डेय तृतीय परेड कमांडर – संदेश प्रकाश देश सेवा की दिलाई गई शपथ समारोह के दौरान सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और समर्पण के साथ कर सकें।
अधिकारियों का संबोधन
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए आत्मरक्षा कौशल, विधिक ज्ञान एवं अनुशासन को व्यवहारिक जीवन में अपनाना आवश्यक है। यह नया बैच कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।
जनसेवा और आधुनिक पुलिसिंग पर जोर रिक्रूट्स को पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग अपनाने, संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की समस्याओं के समाधान तथा साइबर अपराध व डिजिटल तकनीक के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव प्रशिक्षित आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षण इकाई के कर्मी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
