बस्ती। जिला दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी लालजी यादव ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि टेक महिन्द्रा फाउण्डेशन द्वारा संचालित दी एविलिटी नेटवर्क प्रोजेक्ट के अन्तर्गत दिव्यांगजनों हेतु विशिष्टि पहचान पत्र यूडीआईडी कार्ड एवं आवश्यकतानुसार एवं सहायक उपकरण तथा जागरूकता हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन निम्नलिखित विकास खण्डों में प्रस्तावित किया गया है।
विकास खण्ड मुख्यालय दुबौलिया 16.01.2026, परसरामपुर 30.01.2026, गौर 11.02.2026, सल्टौआ गोपालपुर 18.02.2026, रामनगर 11.03.2026, रूधौली 25.03.2026 उपरोक्त शिविरों में दिव्यांगजनों एवं उनके परिवारीजनों को यूडीआईडी कार्ड के लाभो की जानकारी दी जायेंगी।
आन द स्पॉट यूडीआईडी कार्ड के पंजीकरण सुविधा प्रदान करना (डीडीआरसी, टीएमएफ टीम के सहयोग से) विशेष शिक्षको द्वारा सामुदायिक जन जागरूकता एवं सहभागिता सुनिश्चित करना, लाभार्थियों को सरकारी योजनों एवं अधिकारों की जानकारी देना, सहायक उपकरण हेतु आवश्यक अभिलेख दिव्यांगजनों को अपने साथ लाना होंगा।
आनलाईन दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (तहसील/प्रधान/नगर पंचायत अध्यक्ष) द्वारा मान्य, निवास प्रमाण पत्र (तहसील/प्रधान/नगर पंचायत अध्यक्ष) द्वारा मान्य, जाति प्रमाण पत्र (तहसील/प्रधान/नगर पंचायत अध्यक्ष) द्वारा मान्य तथा इसके साथ ही दो फोटो साथ लायेंगे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने जनपद में आयोजित हो रहे शिविरों की सूचना ग्राम पंचायतों, दिव्यांगजनों एवं अन्य संबंधित हितधारको तक पहुंचायी जाय तथा शिविर के सफल आयोजन हेतु सहयोग प्रदान किए जाने की अपील की गयी है।
