राकेश कुमार की रिपोर्ट।
जौनपुर। जिले में दबंगई का एक और मामला सामने आया है, जहां हाकी-डंडों से लैस दबंगों ने घर पर चढ़कर मारपीट कर दी। हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि एक महिला भी घायल बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामयश यादव पुत्र स्वर्गीय राममूर्ति यादव और अजय पुत्र हरिनाथ गांव के मंदिर पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के शिवम सिंह पुत्र रणविजय सिंह, रोविग सिंह पुत्र सतीश सिंह, अंकित सिंह व अतुल सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह, अमनु सिंह पुत्र सिवानंद (पप्पू), पवन सिंह पुत्र विवेक सिंह, हर्षिश सिंह पुत्र विवेक सिंह और मिथुन सिंह पुत्र कमलेश सिंह हाकी-डंडा लेकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि जब अजित पुत्र हरिनाथ बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके सिर पर डंडों से वार कर दिया, जिससे उनके सिर में लगभग 8 से 9 इंच का गहरा घाव हो गया। वहीं कंचन यादव पत्नी रामयश यादव को भी मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद घायल पक्ष ने पुलिस से शिकायत करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा विवाद हो सकता है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और पीड़ितों को कब तक न्याय मिल पाता है।
