बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर आगामी 15 मार्च को राजधानी लखनऊ के पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में बस्ती जनपद से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से रैली में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं।
इसी क्रम में बसपा नेता डॉ. सचिन श्रीवास्तव द्वारा बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कांशीराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन में खासा उत्साह है।
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि संपर्क अभियान के दौरान लोगों को बसपा सरकार के दौरान कराए गए विकास कार्यों तथा बहन मायावती के उद्देश्यों और नीतियों की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि संपर्क अभियान के तहत खझौला, परसाजाफर, कड़र, रसूलपुर, ओडवारा, सिसवा, देवरिया माफी, मुजहना, बोदवल, मुण्डेरवा बाजार सहित बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है।
इस दौरान उनके साथ अभिनव सिंह, अंजनी पाण्डेय, ई. राजेश प्रताप सिंह, प्रद्युम्न सिंह, भाष्कर पाण्डेय, विकास, विवेक सिंह, शिवम कुमार, सुभाष यादव और मो. जावेद सहित अन्य कार्यकर्ता भी संपर्क अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
