नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 11 मार्च 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
जो छात्र निर्धारित अंतिम तिथि तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब बढ़ाई गई तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को 11 मार्च 2026 की रात 11:50 बजे तक आवेदन शुल्क जमा करने का अवसर मिलेगा।
अभ्यर्थी आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाकर भर सकते हैं। अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है :
- जनरल (सामान्य) वर्ग : 1700 रुपये
- जनरल ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (एनसीएल) : 1600 रुपये
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / थर्ड जेंडर : 1000 रुपये
- भारत के बाहर परीक्षा केंद्र के लिए : 9500 रुपये
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
