•कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई, कई जिलों में दर्ज मामलों का खुलासा।
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक शातिर ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी अन्नू सिंह उर्फ लक्ष्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना पिसावां को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों की पहचान छिपाने के लिए उनकी नंबर प्लेट हटा देता था और उन पर स्टिकर व काली पन्नी लगाकर असली पहचान बदल देता था।
पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलें हरदोई, शाहजहांपुर और खीरी जिलों से चोरी की गई थीं। इनमें हीरो स्प्लेंडर और टीवीएस अपाचे जैसी बाइकें शामिल हैं। इन वाहनों के संबंध में संबंधित थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बरामदगी:
- कुल 06 चोरी की मोटरसाइकिलें
मुख्य बरामद वाहन:
- हीरो स्प्लेंडर (UP31BW7360)
- हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP30CA0216)
- टीवीएस अपाचे (UP27AE4564)
- हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP30BE2049)
- हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP31AS8206)
- हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP27BF4118)
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के खिलाफ सीतापुर और खीरी जनपद में वाहन चोरी से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक अनुप कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक मान सिंह पाल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
