गोरखपुर/मथुरा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 55335/55336 कासगंज–मथुरा जंक्शन–कासगंज सवारी गाड़ी के अस्थायी मार्ग विस्तार को 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन पूर्व की तरह निर्धारित अवधि तक गंगापुर सिटी तक संचालित होती रहेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 16 से 31 मार्च 2026 तक चलने वाली 55335 कासगंज–गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी कासगंज से सुबह 11:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मथुरा जंक्शन से 15:20 बजे, भरतपुर से 15:55 बजे, बयाना से 16:25 बजे, हिण्डौन सिटी से 16:55 बजे और श्री महावीर जी से 17:07 बजे प्रस्थान कर 18:20 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 16 से 31 मार्च 2026 तक चलने वाली 55336 गंगापुर सिटी–कासगंज सवारी गाड़ी गंगापुर सिटी से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन श्री महावीर जी से 19:25 बजे, हिण्डौन सिटी से 19:37 बजे, बयाना से 20:05 बजे, भरतपुर से 20:40 बजे और मथुरा जंक्शन से 22:00 बजे रवाना होते हुए पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 00:30 बजे कासगंज पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से कासगंज, मथुरा, भरतपुर, बयाना और गंगापुर सिटी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
