•पहला मैच बैंक विभाग की टीम ने व दूसरा मैच बार एसोसिएशन की टीम ने जीता।
रिपोर्ट : अभिनव अग्रवाल।
नजीबाबाद। नेशनल एंटी करप्शन सोल्जर ट्रस्ट द्वारा आयोजित नजीबाबाद प्रीमियर लीग सीजन – 4 क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार की सुबह स्टेबस ग्राउंड में शुभारंभ किया गया। अतिथि सचिन चौधरी डायरेक्टर चीनी मिल द्वारा फीता काटकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ समारोह में प्रकृति अग्रवाल, शगुन प्रजापति, मयांशि, यशस्वी, ईशानी, परविंदर कौर आदि द्वारा राष्ट्रगान किया गया। जिसके पश्चात अंपायर फैसल अली व संतोष सिंह की निगरानी में प्रथम मैच बैंक विभाग की टीम और नगर पालिका की टीम के बीच खेला गया।
बैंक विभाग ने टॉस जीतकर, पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और 8 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए और जीत हासिल की। 139 रन बनाकर नगर पालिका टीम ऑल आउट हो गई।
बैंक विभाग की टीम से मनीष द्वारा 47 बॉल पर 111 रन बनाए गए। और महेश द्वारा 18 बॉल में 57 रन बनाए गए और टीम को जीत दिलवाई। मनीष मैन ऑफ द मैच रहे। फाइटर ऑफ़ द मैच नगर पालिका टीम से रियासत (भोलू) रहे। उन्होंने 33 बॉल में 67 रन बनाएं और 3 विकेट लिए।
दूसरा मैच अंपायर फैसल अली व विनीत कुमार विक्की की निगरानी में बार एसोसिएशन और विद्युत विभाग की टीम के बीच खेला गया। विद्युत विभाग की टीम ने टॉस जीतकर, पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। विद्युत विभाग की टीम ने 243 रन बनाएं। एक विकेट से बार एसोसिएशन की टीम ने मैच जीता। बार एसोसिएशन के हिमांशु ने 38 बॉल में 106 रन बनाएं। विद्युत विभाग के राहुल ने 20 बॉल
में 63 रन बनाए। बार एसोसिएशन के हिमांशु मैन ऑफ़ द मैच रहे।
टूर्नामेंट में मौहम्मद अहसान, सुखदेव सिंह व आलोक त्यागी आदि द्वारा मैच की शानदार कमेंट्री की गई। इस अवसर पर सचिन चौधरी डायरेक्टर चीनी मिल, अनवार अंसारी, सुरेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, कसिम एडवोकेट, नाजिम, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, अल्ताफ हुसैन, दानिश मंसूरी, विनीत कुमार विक्की, आदित्य विक्की, अयान सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद विशाल, अनवर अंसारी, हिना अग्रवाल, विनीता आदी रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण यूट्यूब के जीटी स्पोर्टस चैनल पर चलाया जा रहा है।
