गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एन. चंद्रशेखरन भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का विजन डॉक्यूमेंट तथा “इन्क्लूसिव एआई फॉर उत्तर प्रदेश” दस्तावेज़ का अनावरण किया गया। साथ ही विभिन्न संस्थानों के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान भी हुआ।
इस दौरान एक विशेष उपलब्धि के रूप में महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और टीसीएस फाउंडेशन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अभियान में एक सप्ताह के भीतर सर्वाधिक ऑनलाइन पंजीकरण के लिए गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में टाटा समूह के सहयोग से स्थापित यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पूर्वांचल के युवाओं के तकनीकी विकास, शोध, नवाचार और उद्यमिता को नई गति देगा।
उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए टाटा समूह का इस पहल के लिए आभार भी व्यक्त किया।
