•कार-ऑटो की आमने-सामने टक्कर, सात घायल; एक ही परिवार के कई सदस्य चपेट में
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
गोंदलामऊ (सीतापुर)। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर रविवार को कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में ऑटो सवार संजय और उनके छह माह के पुत्र भोला शंकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। वहीं कार सवार लोग भी इस दुर्घटना में चोटिल हुए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
थाना अध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि चार पहिया वाहन और ऑटो की सीधी टक्कर के चलते हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
