बस्ती। स्वर्गीय श्री हनुमान प्रसाद पाण्डेय जी की स्मृति में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जिसमें कैली स्थित ओपेक चिकित्सालय की टीम ने सक्रिय सहयोग दिया।यह आयोजन स्व. पाण्डेय जी के सुपुत्र रोहिल पाण्डेय (सौरभ) एवं उनके साथियों सर्वेश, आयुष, अखिल एवं सचिन के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रोहिल पाण्डेय ने कहा कि “यह सिर्फ एक शिविर नहीं, बल्कि सेवा की एक शुरुआत है। आगे भी हम इसी तरह के रक्तदान शिविर और जनसेवा के कार्य निरंतर करते रहेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद हो सके।”
शिविर में भरपूर मात्रा में लोग रक्तदान हेतु पहुंचे, जिनमें से 21 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं में राहुल शुक्ला सर्वेश पाण्डेय रहे रक्तदान के बाद सभी दाताओं को फल एवं अल्पाहार वितरित किया गया।
इस शिविर को सफल बनाने में ओपेक चिकित्सालय, कैली की टीम के डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिन्हा, डॉ. स्वराज शर्मा, डॉ. जितेंद्र कनौजिया, काउंसलर गोविंद शुक्ल, एलटी अमरेहा, नर्सिंग ऑफिसर अनिल जोगी, एलए दीप्तिधर, चंद्रिका एवं भूमिका का विशेष योगदान रहा।
