•बंदियों के कौशल विकास हेतु स्थापित बेकरी प्लांट का किया गया उद्घाटन।
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कारागार में जिलाधिकारी के क्रिटिकल गैप मद द्वारा बंदियों के कौशल विकास हेतु स्थापित बेकरी प्लांट का उद्घाटन किया गया।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अस्पताल, एवं बैरकों का निरीक्षण किया गया। कारागार की साफ-सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
