देवरिया। जनपद देवरिया के बेलवा बाजार क्षेत्र से 22 वर्षीय युवक विवेक रस्तोगी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार विवेक 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को दोपहर करीब 12:30 बजे घर से देवरिया रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे।
लापता युवक के पिता का नाम भीम रस्तोगी है। विवेक की लंबाई लगभग 5.9 फीट है, रंग गोरा है और घटना के समय वह नीले रंग की चेकदार शर्ट और काले रंग की पैंट पहने हुए थे।
परिजनों ने बताया कि युवक की काफी तलाश की गई, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और खोजबीन जारी है।
परिवार तथा स्थानीय प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस हुलिए का युवक कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबरों पर सूचना दें। संपर्क नंबर: 9877347765, 8194986577
पुलिस अधीक्षक देवरिया: 9454400264
थाना महुआडीह: 9454405414
प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई है ताकि युवक को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जा सके।
