•पूर्वा और गौरव नागर को मिला मिस-मिस्टर फेयरवेल का खिताब।
मथुरा। ब्रज क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट में बीबीए के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर साथियों के लिए बुधवार शाम एक भव्य विदाई समारोह “यादों की महफिल” का आयोजन किया। फेयरवेल पार्टी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनमोहक डांस परफॉर्मेंस और मधुर संगीत के बीच यादों का सिलसिला देर शाम तक चला।



कार्यक्रम के दौरान सीनियर छात्र-छात्राओं ने अपने कॉलेज जीवन के सुनहरे पलों को याद किया तो जूनियर्स ने सीनियर्स के लिए भावनात्मक प्रस्तुतियां पेश कीं। फेयरवेल पार्टी का शुभारम्भ स्वागत सम्बोधन के साथ हुआ। इसके बाद उत्साह और उमंग के बीच छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सीनियर छात्रा सृष्टि सिंह ने सुमधुर गीत प्रस्तुत कर सभी की वाहवाही लूटी। छात्र-छात्राओं ने डांस और रैम्प वॉक जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से यादों की महफिल में चार चांद लगा दिए।इस अवसर पर टंग ट्विस्टर और पार्टनर पेपर फोल्ड गेम जैसे रोचक खेल भी आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “मिस्टर और मिस फेयरवेल” का चयन रहा। इस वर्ष मिस्टर फेयरवेल का खिताब गौरव नागर तथा मिस फेयरवेल का खिताब पूर्वा को प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न विशेष उपाधियां भी प्रदान की गईं।
पवित्रा तिवारी को “मिस टॉपर”, शिवानी गौतम को “मिस डांसर”, निशांत शर्मा को “मिमिक्री आर्टिस्ट”, राघव सिकरवार को “द स्पिरिचुअल सीकर” और प्रशांत गौतम को “मिस्टर किशोर कुमार सॉन्ग” की उपाधि दी गई। अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न आकर्षक खिताबों से नवाजा गया।
बीबीए विभागाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आपसी सम्बन्धों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि फेयरवेल केवल विदाई नहीं बल्कि प्रोफेशनल जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है। डॉ. सक्सेना ने विद्यार्थियों से अपने भविष्य के लक्ष्यों की ओर दृढ़ता से बढ़ने का आह्वान किया।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राम किशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने आयोजन की प्रशंसा की। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थी जीवन के ये पल सदैव यादगार रहते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंत में जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। सीनियर्स छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान और जूनियर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।
कॉलेज प्रशासन ने विदा लेने वाले छात्र-छात्राओं को उनके आगामी जीवन और करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। चित्र कैप्शनः प्राध्यापकों के साथ मिस-मिस्टर फेयरवेल, फेयरवेल पार्टी का जश्न और कार्यक्रम प्रस्तुति करती छात्राएं।
