•डुमरियागंज स्थित ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित हुई बैठक।
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज स्थित ब्लॉक सभागार में गुरुवार को प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी 5 मई को वृहद पैमाने पर आयोजित होने वाले बैठक व कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई।
इन दिनों ग्राम प्रधान गण आगामी 26 मई को कार्यकाल पूरा होने को लेकर प्रशासक बनाए जाने अथवा कार्यकाल बढ़ाने की आवाज बुलंद करने में जुटे हैं।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि संगठन के प्रांतीय व जनपदीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में इन दोनों ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर मजबूती से अपनी बात शासन तक पहुंचाने में जुटे हैं।
जिसके क्रम में डुमरियागंज में आगामी 5 मई बैठक व ज्ञापन देने की तिथि निर्धारित है। जिसे सफल बनाने के लिए तैयारी बैठक के माध्यम से आह्वान किया गया है कि अधिक से अधिक ग्राम प्रधानों की मौजूदगी सुनिश्चित हो सके। जिसमें जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा भी शामिल होंगे, जिनके माध्यम से खंड विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आगामी 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऐसे में यदि समय पर चुनाव न हो पाये तो उन्हें ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाए अथवा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर ग्राम प्रधान अपनी आवाज बुलंद करने में जुटे हैं।
इस दौरान राकेश द्विवेदी, राकेश पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, विष्णू श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, जहीर फारूकी, मनोज यादव, सचिन श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, मोहम्मद इलियास, विनीत श्रीवास्तव, सुधीर वर्मा, रंजीत कुमार, इमामुद्दीन, सतिराम, चंद्रभान, मोहम्मद वसीम आदि मौजूद रहे।
