
बस्ती। जनपद की थाना छावनी पुलिस द्वारा आज मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत क्षेत्रान्तर्गत बालिकाओं/छात्राओं / महिलाओं को साइबर क्राइम जागरूकता एवं डिजिटल अरेस्टिंग तथा घरेलू हिंसा व कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा जागरूक किया गया।
बता दें कि प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी विजय कुमार दूबे मय महिला बीट पुलिस अधिकारी म0का0 विभूति शुक्ला व म0कां0 रागिनी अवस्थी के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 03.12.2024 को थाना छावनी जनपद बस्ती में महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी बच्चियों एवं महिलाओं को मिशन सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताते हुए मिशन शाक्ति फेज 5 कार्यक्रम के अन्तर्गत कानून की जानकारी देते हुए तथा महिलाओं /बच्चियों को कार्यस्थल पर होने वाले लैगिंग उत्पीड़न 2013 के बारे में बताया गया।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे- 1090- वीमेन पावर लाइन, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098- चाइल्ड हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108- एम्बुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, थाने का सी0यू0जी0 नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से सम्बन्धित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।