अलीगढ़ से सौरभ पाठक की रिपोर्ट।
अलीगढ़/ लखनऊ। उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत अलीगढ़ क्षेत्र के 04 सेतुओं के चालू निर्माण कार्यों हेतु रू0 23 करोड़ 48 लाख 60 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा आवंटित कर दी गयी है। इन 04 चालू सेतुओं में जनपद अलीगढ़ के 03 तथा कासगंज का 01 कार्य सम्मिलित है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 04 चालू कार्यों में जनपद अलीगढ़ में राज्य योजना अन्तर्गत ग्राम बहादुर कोटा मार्ग पर सुमेरपुर माइनर का बाक्स कल्वर्ट का निर्माण कार्य हेतु रू0 05 लाख 04 हजार, अलीगढ़ में ग्राम मदनपुर छबीला से अमरौली मार्ग पर सुमेरपुर माइनर का बाक्स कल्वर्ट का निर्माण कार्य हेतु रू0 13 लाख 45 हजार व अलीगढ़ के अन्तर्गत हसनपुर जनपद पलवल (हरियाणा राज्य) तथा मालव जनपद अलीगढ़ (उ0प्र0 के मध्य) यमुना नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु रू0 21 करोड़ 64 लाख 47 हजार तथा कासगंज में कासगंज बाईपास पर सामानान्तर निचली गंगा नहर के कि0मी0 53.027 पर निर्मित एक्वाडक्ट के सामानान्तर काली नदी पर सेतु पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 65 लाख 64 हजार (कुल धनराशि रू0 23 करोड़ 48 लाख 60 हजार) की धनराशि निर्गत कर दी गयी है।
जारी शासनादेश में निर्देश दिये गये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही धनराशि व्यय कराना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि राज्य योजनान्तर्गत निर्माणाधीन सेतु की गुणवत्ता एवं निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण कराया जाय। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि वित्तीय प्रगति सहित वास्तविक भौतिक प्रगति तथा उपयोगिता प्रमाण-पत्र एवं स्थलीय फोटोग्राफ शासन को उपलब्ध कराया जाय।
