प्रयागराज। जनपद के बारा थाना अंतर्गत एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ पुलिस बल्कि पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। गन्ने हर्रो उमापुर टोल प्लाज़ा पर तैनात टोल प्लाजा कर्मियों पर एक वाहन चालक की पत्नी के साथ दुर् व्यवहार, गंदी नियत से रोककर दबाव बनाना, अनैक्षिक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और के कइ बार दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाये है।
पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर जो बयान दिया, उसने टोल प्लाज़ा की चहारदीवारी के भीतर चल रहे कई कारनामे का और दरिंदगी का पर्दाफाश कर दिया है।
पुलिस ने बताया तत्काल कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 376(2)(n), 343, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन धाराओं से साफ हो गया है कि मामला अत्यंत संगीन और घृणित है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दर्ज मुकदमे में जिन आरोपियों के नाम शामिल किए गए हैं, उनमें— शैलेश पांडे टोल संचालन से जुड़ा, बृजेश पांडे पुत्र रामप्रसाद, विकास दुबे, संतोष दुबे का नाम आता है। चारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस की एक विशेष टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने टोल प्लाज़ा परिसर, संबंधित कमरों, संभावित लोकेशनों की पड़ताल शुरू कर दी है। मोबाइल रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी फुटेज, एंट्री-एग्ज़िट लॉग्स सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज साक्ष्य के रूप में जुटाए जा रहे हैं।
घटना के सामने आते ही आसपास के गांवों में गहराया रोष साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने खुलकर कहा है कि टोल प्लाज़ा पर कर्मचारियों द्वारा दबंगई, गाली-गलौज, अभद्रता और गैर-कानूनी वसूली की शिकायतें पहले भी होती रही हैं, लेकिन इस बार मामला अब तक का सबसे शर्मनाक स्तर पार कर गया है।
कई ग्रामीणों का कहना है कि “यह पहली शिकायत नहीं, लेकिन इस बार पीड़िता ने जो बोला है, वह टोल पर चल रहे माफियाई सिस्टम की जड़ें खोल देता है।
उधर, पुलिस अधिकारियों ने साफ बयान दिया है कि विवेचना अत्यंत संवेदनशीलता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जा रही है। पीड़िता की सुरक्षा, बयान, मेडिकल सहित सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएँ पूरी की जा रही हैं।
पुलिस का कहना है—“जिस किसी की भी भूमिका इस शर्मनाक अपराध में सामने आएगी, उसे हर हाल में गिरफ्तार किया जा सके ।घटना के सामने आते ही टोल प्लाज़ा का नाम पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट डाल रहे हैं, और बाजारों, चौराहों पर न्याय की मांग गूंज रही है। कई लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि टोल प्लाज़ा जैसे अत्यंत संवेदनशील व सुरक्षात्मक क्षेत्र में इस तरह की घटना कैसे घट सयकती है? आर के रिपोर्टर।
