— के.के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। रबी सत्र 2025-26 के अंतर्गत फसल उपज के आकलन के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री चंद्रेश सिंह द्वारा क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया।
तहसील खलीलाबाद के विकासखंड बघौली अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरावल में चयनित कृषक अनुराग के गाटा संख्या 272 पर अधिसूचित फसल गेहूं (कर्ण बंदना प्रजाति) की कटाई का कार्य CCE ऐप के माध्यम से संपन्न कराया गया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित प्लाट (43.3 वर्ग मीटर) से 19.000 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई, जो अनुमानित रूप से 43.89 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंकी गई।
इस दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्री ओमप्रकाश दुबे, राजस्व लेखपाल पूजा भारती, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की टीम से जिला समन्वयक अष्टभुजा सिंह, ब्लॉक समन्वयक सचिन वर्मा सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और कृषक उपस्थित रहे।
