के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। रविवार को मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) अभियान के तहत आलेख्य के प्रकाशन के बाद छूटे हुए एवं पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मतदाता सूची को परिष्कृत बनाए जाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कल विशेष अभियान दिवस पर 314-धनघटा (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।




उल्लेखनीय है कि कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों को दिनांक 06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। दावे और आपत्तिया प्राप्त किये जाने के अवधि में आज विशेष अभियान की तिथि के दौरान समस्त बी0एल0ओ0 द्वारा अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर सम्बन्धित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़ करकर सुनाया गया।
बूथों के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित बीएलओ से दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने संख्या, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और मतदाताओं का नाम अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित हैं उनके द्वारा मतदाता फार्म-6 जमा किए जाने की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर आंकड़ेवार जानकारी लेते हुए प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच की गई।
बूथों के स्थलीय निरीक्षण के क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा विधानसभा 314-धनघटा (अ0जा0) अंतर्गत विश्वनाथपुर के बूथ संख्या 515 व 516, हरिहरपुर प्रथम के बूथ संख्या 12, 13, 14, 15 एवं 16 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली द्वितीय के बूथ संख्या 75 से 81 तक का निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाने हेतु निर्देशित किया गया तथा बूथों पर बीएलओ को प्राप्त दावा व आपत्ति की जानकारी ली गई। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता/यथार्थतता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
