•मंडलायुक्त करेंगे सांसदों, विधायकों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संवाद।
बस्ती। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का निरीक्षण मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर व बस्ती का किया जायेगा। आगामी 13 जनवरी मंगलवार को सिद्धार्थनगर में प्रातः 10.30 बजे से सायं 04.00 बजे तक प्रत्येक विधानसभा में तीन पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण तथा सायं 4.00 से 4.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ बैठक करेंगे।
इसके पश्चात 4.30 से 05.00 बजे तक जनपद के मा. सांसद/मा. विधायक एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 20 जनवरी 2026 मंगलवार को संत कबीर नगर में प्रातः 10.30 बजे से सायं 04.00 बजे तक प्रत्येक विधानसभा में तीन पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण तथा सायं 4.00 से 4.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ बैठक करेंगे।
इसके पश्चात सायं 4.30 से 05.00 बजे तक जनपद के मा. सांसद/मा. विधायक एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 22 जनवरी 2026 गुरूवार को जनपद बस्ती में प्रातः 10.30 बजे से सायं 04.00 बजे तक प्रत्येक विधानसभा में तीन पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण तथा सायं 4.00 से 4.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ बैठक करेंगे।
इसके पश्चात सायं 4.30 से 05.00 बजे तक जनपद के मा. सांसद/मा. विधायक एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
