•सिंदुरिया के झझानपुर मार्ग पर बीच नाले में खड़े हैं पेड़ और विद्युत पोल।
•कार्यदायी संस्था की अनदेखी के कारण दुर्घटना की बढ़ी आशंका।
सिंदुरिया/महाराजगंज। जिला पंचायत विभाग द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। सिंदुरिया से झंझनपुर मार्ग पर सिंदुरिया मे बनाये जा रहें (86लाख ) नाला निर्माण कार्य के दौरान नाले के बीच पेड़ों की जड़ें खोद दी गईं हैं लेकिन न तो उन्हें हटाया गया और न ही सुरक्षित किया गया। हालत यह है कि कमजोर जड़ों के सहारे खड़े ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। वहीं नाले के बीच खड़े विद्युत पोल भी खतरे को और बढ़ा रहे हैं।
स्थानीय दुकानदार सुधीर मधेसिया, रामनाथ, लक्ष्मण गुप्त, केशव गुप्ता,उमेश शर्मा, संतोष गुप्ता,मनीष,रिंकू गुप्ता, राकेश, आनंद शर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था जिला पंचायत को काम शुरू करने से पहले ही नाले की जद में आ रहे पेड़ों और विद्युत पोल को हटवा लेना चाहिए था, लेकिन बिना किसी पूर्व तैयारी के नाले की खुदाई शुरू कर दी गई।नाला पूरी तरह सर्पाकार हो गयी है दुकानों के सामने काफ़ी जाम लग जा रही जिससे दुकानदारी प्रभावित होती है, इसका नतीजा यह है कि अब इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की जान हर समय जोखिम में बनी हुई है। दिनभर इस सड़क से सैकड़ों लोग गुजरते हैं। यदि तेज हवा या बारिश के दौरान कोई पेड़ या पोल गिर गया तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
हैरानी की बात यह है कि निर्माण स्थल पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अवर अभियंता दुर्गावती ने बताया कि नाला निर्माण कार्य प्रगति पर है। पेड़ और विद्युत पोल हटाने को लेकर संबंधित विभाग से समन्वय किया जा रहा है।
