
बस्ती। पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने वाले पशु तस्करी से संबंधित पच्चीस हजार रुपये के इनामिया अंतर्जनपदीय वांछित अभियुक्त सद्दाम पुत्र अफजल उर्फ मदारी निवासी मोहम्मदपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्त कबीर नगर को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। पुलिस टीम ने थाना कलवारी क्षेत्रांतर्गत थन्हवा मुडियारी मोड़ से रात तकरीबन साढ़े दस बजे घायल अवस्था मे पकड़ा। उसके पास से एक तमंचा कारतूस व बाइक बरामद किया है।
आरोपित पर एक सप्ताह पहले 13 फरवरी को महादेवा लालगंज में एसओजी टीम पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप था सद्दाम को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना कलवारी, थाना लालगंज व एसओजी की संयुक्त टीम शामिल रही। सीओ हरैया संजय सिंह व सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि उसके विरुद्ध विभिन्न जिलों के थानों में 14 आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।
पुलिस द्वारा सद्दाम पुत्र अफजल से पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि मैं गौकशी का काम करता हूं जिसके सिलसिले में पूर्व में दिनांक-13.02.2025 को 07 गोवंश पशु लदे पिकअप गाड़ी संख्या-BR-28-GA-9927 से अपने भाई 2-अरशद पुत्र अफजल व भाई अरशद के दोस्त 3-नाम पता अज्ञात के साथ जनपद गोण्डा से ले कर बिहार राज्य ले जा रहा था कि थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत महादेवा के पास पुलिस वालों द्वारा घेर लिया गया था जिस पर हम लोग अपनी गाड़ी मोड़ कर पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए भाग रहे थे कि पुलिस टीम द्वारा हमारी गाड़ी को रोकने के लिए गाड़ी के पहिए में गोली मार कर पंचर कर दिया गया था जिसे हम लोग कुछ दूर जाने के बाद छोड़कर भाग गये थे जिसमें बिहार राज्य का रहने वाला पिकअप गाड़ी मालिक भी मिला हुआ है।दिनांक-19.02.2025 को मैं छुट्टा गोवंश पशुओं के चक्कर में आया हुआ था कि आप लोगों द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त सद्दाम पुत्र अफजल का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है-
1- मु0अ0सं0-30/2025 धारा-109 B.N.S. व 3/25/27 Arms Act थाना कलवारी जनपद बस्ती |
2- मु0अ0सं0 40/2025 धारा 109 B.N.S., धारा- 3/5-ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा-11 पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम-1960 व धारा-207 M.V. Act थाना लालगंज जनपद बस्ती |
3- मु0अ0सं0-237/2023 धारा-201, 380, 411, 457 IPC थाना कलवारी जनपद बस्ती |
4- मु0अ0सं0-121/2023 धारा-3/5(ए)/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा-11 पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम-1960 थाना परसरामपुर जनपद बस्ती |
5- मु0अ0सं0-23/2024 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 थाना परसरामपुर जनपद बस्ती |
6- मु0अ0सं0-61/2022 धारा-3/5(ए)/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा-11 पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम-1960 थाना लालगंज जनपद बस्ती |
7- मु0अ0सं0-84/2022 धारा-3/5(ए)/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा-11 पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम-1960 थाना लालगंज जनपद बस्ती |
8- मु0अ0सं0-347/2019 धारा-304, 504, 506 IPC व 3(2)(V) SC/ST Act थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर (उ0प्र0) |
9- मु0अ0सं0-430/2017 धारा-380, 457 IPC थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर (उ0प्र0) |
10- मु0अ0सं0-719/2017 धारा-380, 457 IPC थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर (उ0प्र0) |
11- मु0अ0सं0-858/2017 धारा-380, 457, 411 IPC थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर (उ0प्र0) |
12- मु0अ0सं0-1411/2016 धारा-380, 457, 411 IPC थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर (उ0प्र0) |
13- मु0अ0सं0-1478/2016 धारा-380, 411 IPC थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर (उ0प्र0) |
14- मु0अ0सं0-1498/2016 धारा-380, 411 IPC थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर (उ0प्र0) |
15- मु0अ0सं0-1500/2016 धारा-3/25 Arms Act थाना खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर (उ0प्र0) |