रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख(सीतापुर)। विकास खण्ड गोंदलामऊ में स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर के कायाकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर में बरामदा निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया है।
प्राचीन धरोहर को सहेजने की पहलग्रामीणों के अनुसार, यह शिव मंदिर काफी पुराना है और आस्था का बड़ा केंद्र है। समय के साथ मंदिर के कुछ हिस्सों को मरम्मत की आवश्यकता थी। अब बरामदे के निर्माण से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को बैठने और विश्राम करने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
मंदिर कमेटी और सहयोगियों का लक्ष्य है कि इस कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा । मन्दिर जिर्णोद्धार में इस पुनीत कार्य को संपन्न कराने में ग्राम के कई गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।
जिसमें मुख्य रूप से कवि विनीत तिवारी अधिवक्ता, रवि प्रकाश तिवारी ठेकेदार, गौरव तिवारी, दीपक मिश्रा, राकेश तिवारीइन सभी के संयुक्त प्रयासों और सक्रिय सहयोग से निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों और शिव भक्तों में हर्ष का माहौल है।
