— के. के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। आगामी वर्ष 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय जिला पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 16 से संभावित प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत जूरी में जलालुद्दीन के पिताजी के इंतकाल पर उनकी मिट्टी में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की घड़ी में स्वयं को सहभागी बताया।
शोकसभा में शामिल होने के बाद महेंद्र प्रताप यादव ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विभिन्न गांवों में पहुंचकर जनता से मुलाकात की। उन्होंने देवतुल्य मतदाताओं से सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता है तो वह वार्ड नंबर 16 के समग्र विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना उनकी पहली प्रतिबद्धता रहेगी। जनता के विश्वास को बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
बताते चलें कि महेंद्र प्रताप यादव पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनका राजनीतिक जीवन सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा से जुड़ा रहा है। इसी सेवा भावना और विश्वास के साथ वह वर्ष 2026 के जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 16 से प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि वार्ड नंबर 16 की जनता अपना आशीर्वाद देकर उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करेगी।
