•दीक्षांत समारोह में ली परेड की सलामी दिलाया सुरक्षा और सेवा का संकल्प
•पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में हुआ दीक्षांत परेड समारोह।
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में रविवार को एक और सुनहरा पन्ना जुड़ा। प्रदेश के 112 सेंटर पर लगभग 55000 आरक्षियो ने अपना प्रशिक्षण पूरा किया अब दीक्षांत परेड समारोहों में पुलिस के जवानों ने परेड में भाग लेकर अपने उच्च कुशल का प्रदर्शन किया।
सुल्तानपुर जिले के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में पहुंचे पुलिस महानिदेशक सीआईडी, साइबर क्राइम विनोद कुमार सिंह ने मंच से परेड की सलामी ली सिपाहियों का हौसला बढ़ाया साइबर अपराध को लेकर जानकारियां साझा की। यहां प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ व डीजीपी राजीव कृष्ण के वर्चुअल संबोधन को सुना गया।
प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान करने वाले अधिकारियों व कर्मियों के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन पर उन्हें पुरस्कृत किया गया।
बताते चलें सुल्तानपुर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में 653 प्रशिक्षुओं ने अपनी ट्रेनिंग पूरी की वरिष्ठ आईपीएस बृजेश कुमार मिश्रा के निर्देश व एसपी पीटीएस मायाराम वर्मा के संयोजन में पुलिस के इन जवानों को कानूनी पढ़ाई फॉरेंसिक जांच साइबर क्राइम समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण के उपरांत दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गई।
यहां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस महानिदेशक बीके सिंह ने मौजूद जन समूह को संबोधित करते हुए अपने विचार रखें । यहां उन्होंने कहा आज दीक्षांत समारोह में मौजूद आराक्षियों को सेवा व सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।
अपराध से जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है लालच से दूर रहे किसी भी अवस्था में डरे नहीं। जल्द से जल्द पुलिस व साइबर टीम की सहायता ले। पुलिस परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए पर्याप्त संसाधन है बाकी केंद्रीय टीम के निर्णय का विषय है। सरकार और सरकारी विद्यालय में भी गुणवत्ता बढ़ी है। साइबर क्राइम और साइबर सिक्योरिटी को लेकर भी इन जवानों को विधिवत प्रशिक्षण दिया गया है।
समारोह के बाद उन्होंने पुलिस के जवानों के साथ फोटो खींचे और समझ में मौजूद विशिष्ट अतिथियों सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल सरदार बलदेव सिंह डॉ राजीव श्रीवास्तव राजकुमार तिवारी रविंद्र त्रिपाठी सौरभ त्रिपाठी हनुमान सीआरपीएफ के डीआईजी मदन कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष सीता शरण त्रिपाठी डॉ डीएस मिश्रा समेत सैकड़ो अतिथियों के साथ मुलाकात का परिचय प्राप्त किया।
