रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख, सीतापुर। नवीन गल्ला मंडी सीतापुर में बुधवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय गुप्ता के मिश्रिख, नैमिषारण्य और सीतापुर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों एवं उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता का व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य सदैव लोगों के दिलों में अमर रहेंगे।
अंत में सभी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया।
